विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर नामांकन प्रक्रिया कल से होगा शुरू, ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर विशेष इंतजाम

0
1760249381780.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी |12 अक्टूबर 2025

गया, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के बाद अब नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गया जिले में चार विधानसभाओं, बेलागंज, गया टाउन, वजीरगंज और बोधगया  के लिए नाम निर्देशन कार्य 13 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हो जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और समर्थकों के समाहरणालय परिसर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि नामांकन अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए समाहरणालय के आसपास वाहनों के प्रवेश पर रोक और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

नो-एंट्री क्षेत्र (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)

1. काशीनाथ मोड़ से डीएम गोलंबर तक – सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।


2. कोयरीबाड़ी मोड़ एवं दिग्धी तालाब तीनमुहानी से डीएम गोलंबर तक – प्रवेश वर्जित।


3. पीरमंसूर मोड़ से समाहरणालय (डीएम गोलंबर) की ओर जाने वाली सड़क – प्रवेश प्रतिबंधित।


4. एसएसपी कार्यालय गेट से सब्जी मंडी की ओर जाने वाला मार्ग – वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


वैकल्पिक मार्ग

1. काशीनाथ मोड़ से → बाटा मोड़ → टेकारी रोड → जीबी रोड।


2. कोयरीबाड़ी मोड़ से → दिग्धी तालाब → गांधी मैदान → चर्च गेट → APR मोड़।


3. पीरमंसूर मोड़ से → पितामहेश्वर → कोयरीबाड़ी मोड़।


पार्किंग व्यवस्था

यह ट्रैफिक प्लान 13 अक्टूबर से नाम निर्देशन कार्य की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग जिला स्कूल, गयाजी में की जाएगी।

नामांकन केंद्रों की सूची (गया जिले की 10 विधानसभा सीटें)

विधानसभा – नामांकन स्थल

गयाजी टाउन – अनुमण्डल कार्यालय, सदर
वजीरगंज – अनुमण्डल कार्यालय, सदर
बेलागंज – डीआरडीए कार्यालय, गया
बोधगया – समाहरणालय परिसर, अपर समाहर्ता (राजस्व) के कक्ष में
टिकारी – अनुमण्डल कार्यालय, टिकारी
गुरुआ – अनुमण्डल कार्यालय, टिकारी
अतरी – अनुमण्डल कार्यालय, नीमचक बथानी (खिजरसराय)
शेरघाटी – अनुमण्डल कार्यालय, शेरघाटी
बाराचट्टी – अनुमण्डल कार्यालय, शेरघाटी
इमामगंज – अनुमण्डल कार्यालय, शेरघाटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page