गयाजी में ‘दीदी की रसोई’ सह साफ-सफाई व्यवस्था का शुभारंभ

0
IMG-20250926-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 सितंबर 2025,

गयाजी। आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय, +2 उच्च विद्यालय चंदौती, गया में ‘दीदी की रसोई सह साफ-सफाई व्यवस्था’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने फीता काटकर किया।

विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक की लगभग 350 छात्राओं को प्रतिदिन नाश्ता एवं भोजन ‘दर्पण जीविका दीदी की रसोई’ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से जहां स्थानीय जीविका दीदियों को आय और रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं छात्राओं को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन और बेहतर साफ-सफाई की सुविधा प्राप्त होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर बच्चियों के बीच खासा उत्साह देखा गया। सभी ने इस पहल को विद्यालयी शिक्षा में पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उद्घाटन समारोह में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकगण, प्रबंधक गैर कृषि विनय कुमार, प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण, प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त बृजेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक रश्मि कुमारी, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ दिवाकर गुप्ता, जीविका दीदियां एवं विद्यालय की बच्चियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page