गयाजी में डीएम-एसएसपी की हाई लेवल मीटिंग, चुनाव शांति और निष्पक्षता पर सख्त निर्देश

0
1762096024241.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02नवंबर 2025,

गयाजी: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने रविवार को जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आदर्श आचार संहिता के कठोर पालन और चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल के दिनों में प्रतिद्वंदी दलों के बीच हुई कुछ छिटपुट घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नलिखित हैं—

1. चुनावी जुलूस और रैलियों में तय सीमा से अधिक वाहन या व्यक्ति शामिल न हों। नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


2. किसी भी जुलूस में समर्थकों के पास अस्त्र-शस्त्र नहीं होने चाहिए।


3. गुंडा पंजी में दर्ज अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत की जाए।


4. सभी चेक नाकों पर 24×7 सघन तलाशी अभियान चलाया जाए ताकि अवैध हथियार, नकदी या मादक पदार्थों की आवाजाही न हो।


5. शस्त्रों का 100% सत्यापन और जमा कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी को भी छूट केवल जिला स्तरीय समिति की अनुमति से ही दी जाए।


6. केंद्रीय बलों और बिहार पुलिस द्वारा Area Domination Exercise निरंतर जारी रहे, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण बने।


7. किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना दी जाए।


8. सभी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि “चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसे हर हाल में शांति और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।” वहीं एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी। जिला प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page