डीएम की अध्यक्षता में बोधगया BIADA कैंपस में उद्योग वार्ता, उद्यमियों की समस्याओं पर विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
1767202902349.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 दिसंबर 2025,

गयाजी/बोधगया। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से आज 31 दिसंबर 2025 को BIADA कैंपस, बोधगया में एक महत्वपूर्ण उद्योग वार्ता (Industry Dialogue) का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने की। बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC), नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), ESE विद्युत, कार्यपालक अभियंता RCD, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, GM जिला उद्योग केंद्र, DGM BIADA सहित कई संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

BIIPP 2025 और BIADA की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुतीकरण

बैठक की शुरुआत GM, जिला उद्योग केंद्र (DIC) द्वारा स्वागत भाषण और बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (BIIPP-2025) की संक्षिप्त जानकारी से हुई। इसके बाद उप महाप्रबंधक BIADA (DGM BIADA) ने BIADA की कार्यप्रणाली, भूमि आवंटन, नियम, और औद्योगिक क्षेत्रों की संरचना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

उद्योग वार्ता में उद्यमियों ने उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उद्योग वार्ता में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं, जिनमें प्रमुख मुद्दे शामिल हैं:

🔹औद्योगिक क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या
🔹निर्बाध विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता
🔹कच्चे माल एवं उत्पादों के परिवहन में सुविधा हेतु
🔹संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण की मांग
🔹ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की जरूरत
🔹BIADA भूमि दरों में कमी की मांग
🔹मानपुर क्षेत्र में भूमि दखल एवं हस्तांतरण से जुड़ी समस्याएं
🔹जिला स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम के गठन की मांग, ताकि सभी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो सके

जिलाधिकारी ने दिए समाधान के निर्देश

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उठाई गई समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने GM DIC को जिला स्तर पर सिंगल विंडो कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

भविष्य में नियमित बैठकें आयोजित करने की घोषणा

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और इस प्रकार की बैठकें अब नियमित रूप से आयोजित होंगी, ताकि निवेशकों का विश्वास मजबूत हो और जिले में औद्योगिक वातावरण और बेहतर हो सके। यह बैठक गयाजी जिले में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page