शेरघाटी के कचौड़ी पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम और एसएसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

0
IMG-20260707-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौड़ी पंचायत में सोमवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की उपस्थिति में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शिविर के दौरान जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1, शेरघाटी थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम और एसएसपी ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शांति और विकास में सहयोग की अपील

अधिकारियों ने ग्रामीणों से प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को मजबूत करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और लोगों के साथ विश्वास का संबंध मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page