पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने महिलाओं के सशक्तिकरण और जनभागीदारी पर दिया जोर

0
IMG-20260628-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 जून 2026,

गयाजी: जिले के नगर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय, चाकंद में रविवार को “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने भाग लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करना, ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना तथा जनभागीदारी के माध्यम से पंचायतों के समग्र विकास को गति देना है। कार्यक्रम में ग्राम सभा के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पंचायत की वर्तमान एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

विभिन्न सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), हर घर नल का जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) की चयनित थीमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

‘महिला हितैषी पंचायत’ थीम पर विशेष फोकस

कार्यक्रम में विशेष रूप से LSDG थीम-9 “महिला हितैषी पंचायत” पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।

उत्कृष्ट पंचायतों के कार्यों का हुआ प्रदर्शन

कार्यक्रम में उत्कृष्ट पंचायतों द्वारा किए गए विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन भी किया गया, ताकि अन्य पंचायतें भी उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर कार्य कर सकें।

सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम

इस अवसर पर मन की बात के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना और विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री के विचारों से अवगत हुए।


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page