मुफस्सिल थाना में पुलिसकर्मियों की बैठक, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर जोर

0
IMG-20260419-WA0012.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 अप्रैल 2026,

गयाजी: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परीक्ष्मान भा.पु.से. सह थाना अध्यक्ष दीप्ति मोनाली ने की, जिसमें थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

टर्न आउट और व्यवहार पर सख्ती

बैठक के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरा टर्न आउट बनाए रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही आम जनता के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो सके।

कर्तव्यों के निष्पादन पर जोर

थाना अध्यक्ष ने सभी कर्मियों को सौंपे गए कार्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश

बैठक में नियमित गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। गश्ती के दौरान दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर चर्चा

इसके अतिरिक्त बैठक में कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page