गया अभियंत्रण महाविद्यालय के दो पूर्व छात्रों ने BPSC में लहराया परचम, विकास कुमार और प्रीति कुमारी का चयन

0
IMG-20260709-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 जुलाई 2026,

गयाजी: गया अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), गयाजी के दो पूर्ववर्ती छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। दोनों की उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है और शिक्षकों एवं छात्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विकास कुमार बने ग्रामीण विकास पदाधिकारी

महाविद्यालय के बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) बैच 2017-2021 के पूर्व छात्र विकास कुमार का चयन 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा के माध्यम से ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) के पद पर हुआ है। वर्तमान में वे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (Labour Enforcement Officer) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी नई उपलब्धि ने महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

प्रीति कुमारी बनीं सहायक पर्यावरण पदाधिकारी

इसी क्रम में महाविद्यालय की इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (B.Tech 2016-2020) की पूर्व छात्रा प्रीति कुमारी का चयन सहायक पर्यावरण पदाधिकारी (Assistant Environmental Officer) के पद पर हुआ है। उनकी सफलता को संस्थान ने तकनीकी शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन का उदाहरण बताया है।

प्राचार्य ने दी बधाई, कहा—छात्र बन रहे प्रेरणा स्रोत

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. द्वारका दास नीमा ने दोनों सफल पूर्व छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गया अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं में भी लगातार उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कुमार और प्रीति कुमारी की उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान परिवार ने दोनों सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page