गयाजी: बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी के तत्वावधान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला 25 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर/मैदान, गयाजी में आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में गयाजी के युवक एवं युवतियां रोजगार के अवसरों के साथ-साथ व्यावसायिक मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।
दस्तावेज जो साथ लाना जरूरी है
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ अद्यतन बायोडाटा/रिज्यूमे, पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी, NCS (National Career Service) पोर्टल पंजीयन की प्रति तथा बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पंजीयन की प्रति लानी होगी।
इसके अलावा सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी छायाप्रति भी साथ रखना आवश्यक है।
रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी दलाल, बिचौलिए या एजेंट के बहकावे में न आएं। नौकरी या मेले में शामिल कराने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति राशि की मांग करता है तो उसे किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करें।
सहायता के लिए जिला नियोजनालय से करें संपर्क
रोजगार मेले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय, गयाजी से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर 9060142302 जारी किया गया है।