हरिदास सेमिनरी में सोलर मेला 2026 का आयोजन, 150 से अधिक उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

0
1787231803586.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 अगस्त 2026

गयाजी: शहर के हरिदास सेमिनरी में गुरुवार को सोलर मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त ने मेले का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं सोलर वेंडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने, योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सौर ऊर्जा के उपयोग से संबंधित जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई।

सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोलर मेले के बाद प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सोलर रथ को जिला पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सोलर रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को योजना और रूफटॉप सोलर पैनल के प्रति जागरूक करेगा।

जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने की अपील की। उन्होंने सौर ऊर्जा को हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा का महत्वपूर्ण विकल्प बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।

150 से अधिक उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

सोलर मेला में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान 150 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, विभिन्न बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप पैनल लगाने के लिए 25 से अधिक सोलर लोन उपलब्ध कराए गए।

इससे उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर मिला।

बेहतर कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गयाजी जिले में सोलर रूफटॉप पैनल लगाने और योजना के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य करने वाले सोलर वेंडरों, जिला स्तरीय बैंकों एवं विभागीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से जिले में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page