गयाजी में श्रम विभाग की छापेमारी, रेस्टोरेंट और होटल से 3 बाल श्रमिक मुक्त

0
image_search_1775565566269.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले में बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर धावा दल का संचालन किया। यह कार्रवाई सहायक श्रमायुक्त के निर्देशानुसार की गई, जिसमें कई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल रहे।

रेस्टोरेंट से बाल श्रमिक मुक्त

धावा दल की टीम-01 ने गोलबिगहा स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। यह कार्रवाई Foodies Restaurant and Caterer में की गई, जहां से एक नाबालिग को श्रम कार्य से विमुक्त किया गया।

शेरघाटी में होटल से दो बच्चों की रिहाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वहीं टीम-02 ने शेरघाटी अनुमंडल में छापेमारी कर Hotel Aman & Restaurant से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
इस तरह कुल तीन बाल श्रमिकों को श्रम कार्य से छुड़ाकर सुरक्षित किया गया।

ईंट भट्ठों की भी हुई जांच

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर खिजरसराय प्रखंड में बंधुआ श्रमिकों की जांच के लिए भी धावा दल का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया, लेकिन वहां किसी भी प्रकार के बंधुआ या बाल श्रम का मामला सामने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page