गयाजी में दारोगा निलंबित, ऑडियो क्लिप में अभियुक्तों को फायदा पहुंचाने का आरोप

0
image_search_1776786000872.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 अप्रैल 2026,

गयाजी: जिले के एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर टनकुप्पा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) आर्यन राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक ऑडियो क्लिप के आधार पर की गई, जिसमें उन पर कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे हैं।

ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस पदाधिकारी को उपलब्ध कराए गए ऑडियो क्लिप में स०अ०नि० आर्यन राय द्वारा टनकुप्पा थाना कांड संख्या 54/26 (दिनांक 18.03.2026) के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं करने और उनके परिजनों से जमानत कराने की सलाह देते हुए बातचीत सामने आई।

जांच में आरोप सही पाए गए

मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक, गयाजी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज से कराई गई। जांच प्रतिवेदन में आरोपों को सही पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित पुलिस पदाधिकारी द्वारा अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने की मंशा से इस प्रकार की बातचीत की गई, जो पुलिस सेवा के आचरण के विपरीत है।

अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई

जांच में स्पष्ट हुआ कि स०अ०नि० आर्यन राय का आचरण एक पुलिस पदाधिकारी के लिए अनुचित और अनुशासनहीन है। इसके आधार पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

तत्काल निलंबन और स्पष्टीकरण का आदेश:

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आर्यन राय को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के तहत स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, गयाजी निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page