आमस के डेल्हो जंगल के पास 490 लीटर स्पिरिट के साथ स्कॉर्पियो जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260718-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 जुलाई 2026,

गयाजी: उत्पाद विभाग ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गयाजी जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित डेल्हो जंगल के पास एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

स्कॉर्पियो से हो रहा था अवैध स्पिरिट का परिवहन

उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डेल्हो जंगल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 14 गैलन में कुल 490 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

गुरुआ का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार (25 वर्ष), पिता बच्चन यादव, निवासी कनौदी, थाना गुरुआ, जिला गयाजी के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग आरोपी से पूछताछ कर स्पिरिट के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रहा है।

अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र

उत्पाद विभाग ने बरामद स्पिरिट और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। विभाग ने बताया कि अनुसंधान पूर्ण होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page