डोभी चेकपोस्ट पर 420 लीटर स्पिरिट से भरी होंडा सिटी कार जब्त, तस्कर फरार

0
IMG-20260718-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्पिरिट से लदी एक होंडा सिटी कार जब्त की है। हालांकि, इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

होंडा सिटी कार से 420 लीटर स्पिरिट बरामद

मद्यनिषेध विभाग द्वारा डोभी समेकित जांच चौकी पर नियमित वाहन जांच के दौरान होंडा सिटी कार (पंजीयन संख्या DL-01CM-1168) की तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 420 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद किया गया, जिसके बाद कार को जब्त कर लिया गया।

चालक की पहचान नहीं, तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मद्यनिषेध विभाग ने अज्ञात तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

अनुसंधान के बाद आरोप पत्र होगा दाखिल

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में मद्यनिषेध विभाग के विजय कुमार (सहायक अवर निरीक्षक), कमल किशोर (सहायक अवर निरीक्षक), धर्मेन्द्र बैठा (सहायक अवर निरीक्षक), मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page