गांधी का सत्य, शास्त्री का संकल्प—इतिहास विभाग में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

0
IMG-20261002-WA0003
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अक्टूबर 2026

गया कॉलेज, गयाजी के इतिहास विभाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ।

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहलता कुमारी ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सत्य, अहिंसा और नैतिकता का संदेश तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों राष्ट्रनायकों के विचार आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करते हैं।

विद्यार्थियों ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. विवेक कुमार सहित इतिहास विभाग के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page