सीयूएसबी में अंतर-विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस और स्कूल ऑफ एजुकेशन ने जीते खिताब
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अक्टूबर 2026
गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मिल्खा सिंह स्टेडियम में आयोजित अंतर-विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में स्पोर्ट्स एंड गेम्स कमेटी के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व और असिस्टेंट डायरेक्टर, फिजिकल एजुकेशन डॉ. जे.पी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित हुई।
पुरुष वर्ग के फाइनल में स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस ने स्कूल ऑफ एजुकेशन को बेहद रोमांचक मुकाबले में 31-30 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में स्कूल ऑफ एजुकेशन ने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर को 27-19 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। ऋषिकेश राज, रितु राज, नवनीत ठाकुर, रोहन, अभिषेक, केशव, सौरव, बिक्रम, चंदन और नमन सहित अन्य विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स एंड गेम्स कमेटी के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रील प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार प्रथम
कबड्डी प्रतियोगिता के साथ विद्यार्थियों के लिए टूर्नामेंट आधारित रील प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं पर रचनात्मक रील तैयार की। अभिषेक कुमार ने प्रथम, शिवकेश मीणा ने द्वितीय और रोहन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. रविकांत, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. मितांजलि साहू, डॉ. डी.एन. सिंह, डॉ. पल्लवी, डॉ. हेमंत, डॉ. किशोर, डॉ. तारा कश्यप एवं डॉ. आशीष सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. जे.पी. सिंह के साथ मीडिया विभाग के छात्र ऋषिकेश राज एवं छात्र स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
