छठ महापर्व के पारण पर टेउसा बाजार में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 नवम्बर 2026,
टेउसा (गयाजी)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पारण के अवसर पर अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में सोमवार की सुबह भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
भंडारे के आयोजन से पूरे टेउसा बाजार में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन के माध्यम से सेवा, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह समर्पण, सेवा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
आयोजकों ने जताया आभार
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों और भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
मौके पर छोटू चौधरी, दीपक गुप्ता, कुलदीप कुमार, अनिल चौधरी, रौशन गुप्ता, प्रभात साव, शंकर कुमार, धर्मवीर कुमार, जर्मनी पासवान, चन्दन कुमार, डब्लू कुमार, रिशु कुमार, सागर कुमार, बढ़न चौधरी, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
