गयाजी में 11 मई को लगेगा रोजगार शिविर, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

0
image_search_1776270131065.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 मई 2026,

गयाजी: जिले के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 11 मई 2026 (सोमवार) को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी Zepto Limited द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। रोजगार शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

वेयरहाउस एसोसिएट पद के लिए होगी भर्ती

जारी सूचना के अनुसार कंपनी द्वारा वेयरहाउस एसोसिएट पद के लिए कुल 50 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तय की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 20 हजार रुपये सीटीसी

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपये सीटीसी वेतन दिया जाएगा। चयनित युवाओं की नियुक्ति हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और दिल्ली-एनसीआर में की जाएगी।

केवल पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

रोजगार शिविर में केवल पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर रोजगार शिविर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

पूरी चयन प्रक्रिया रहेगी निशुल्क

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार शिविर एवं चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page