डोभी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 276.750 लीटर शराब-बीयर जब्त

0
IMG-20261004-WA0007
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 अक्टूबर 2026

गयाजी। डोभी थाना क्षेत्र के खैरा में अवैध शराब एवं बीयर के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मारुति सुजुकी कार को भी जब्त किया गया, जबकि एक होंडा साइन मोटरसाइकिल से अवैध विदेशी शराब एवं बीयर के परिवहन के मामले में गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 276.750 लीटर अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त वाहनों में मारुति सुजुकी कार (BR-10V-7821) तथा होंडा साइन मोटरसाइकिल (BR-02U-3824) शामिल है।

19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में दिलीप कुमार (लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह कृष्णा यादव के पुत्र और गणेशचक, थाना बाराचट्टी, जिला गयाजी का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, जब्त मारुति सुजुकी कार अवैध बीयर के परिवहन के दौरान अज्ञात अवस्था में मिली, जबकि होंडा साइन मोटरसाइकिल से अवैध विदेशी शराब एवं बीयर के परिवहन के मामले में कार्रवाई की गई।

अनुसंधान के बाद आरोप पत्र होगा समर्पित

पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद नियमानुसार आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।छापेमार दल में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, दीपक कुमार राम, उत्तम कुमार सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page