डोभी में धान की भूसी के बीच छिपाकर रखी 2673 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

0
IMG-20260923-WA0014.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 सितंबर 2026

गयाजी: जिले के डोभी थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम ने कार्रवाई करते हुए एक DCM ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जोलविगहा के पास ट्रक की तलाशी के दौरान डाला में रद्दी प्लास्टिक के बोरों में धान की भूसी के बीच छिपाकर रखे गए 300 कार्टन विदेशी शराब मिले। बरामद शराब की कुल मात्रा 2673 लीटर बताई गई है।

शराब छिपाने के लिए अपनाया गया था तरीका

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने MP-13ZN-6951 पंजीयन संख्या वाले DCM ट्रक को जब्त किया। तलाशी में शराब को सीधे दिखाई नहीं देने के लिए उसे रद्दी प्लास्टिक के बोरों और धान की भूसी के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने सुरंजन कुमार (लगभग 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के निमा हुण्डराही गांव निवासी पन्नु यादव उर्फ नागेन्द्र यादव का पुत्र बताया गया है।

अनुसंधान के बाद आरोप पत्र होगा दाखिल

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है। शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में भी जांच की जाएगी। अनुसंधान पूरा होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

कार्रवाई में अ०नि०म०नि० चन्द्र शेखर कुमार, अ०नि०म०नि० राहुल तिवारी, स०अ०नि०म०नि० उत्तम कुमार, धर्मेन्द्र बैठा, हलेन्द्र कुमार और बन्टी यादव शामिल रहे। इनके अलावा मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान भी छापामार दल में शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page