डोभी चेकपोस्ट पर 726 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप के साथ मालदा का युवक गिरफ्तार

0
IMG-20260815-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 अगस्त 2026,

गयाजी। जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन के आरोप में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया।

विभाग के अनुसार, जब्त पिकअप का पंजीयन संख्या BR-06GG-8305 है। वाहन की जांच के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई।

2028 बोतलों में 726.840 लीटर शराब बरामद

जांच के दौरान कुल 726.840 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। विभाग के मुताबिक जब्त शराब की कुल संख्या 2028 बोतल है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकबाल हुसैन, पिता अबुल कलाम, निवासी खाडाग्राम, थाना हरिश्चंद्रपुर, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।

बाराचट्टी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई समेकित जांच चौकी डोभी, थाना बाराचट्टी, जिला गयाजी में की गई। विभाग की टीम ने वाहन की जांच के दौरान शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया।

छापेमारी दल में राहुल तिवारी, हलेन्द्र कुमार, बंटी यादव, विजय कुमार और दिलीप कुमार ऋषि समेत मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page