जहानाबाद: डीएम ने जीविका सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

0
1766388215411.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 21 दिसम्बर 2025,

जहानाबाद; जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने आज जीविका के अंतर्गत संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पुराना प्रखंड परिसर स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि केन्द्र के लिए आवश्यक सभी फर्नीचर और सिलाई मशीनें पहुंच चुकी हैं। हालांकि मशीनों को व्यवस्थित तरीके से लगाकर विद्युत कनेक्शन देने का कार्य शेष था।

जिला पदाधिकारी ने डी.पी.एम., जीविका को निर्देश दिया कि सभी सामग्रियों को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जाए और सभी सिलाई मशीनों को विद्युत कनेक्शन देकर तुरंत संचालित कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण कार्य समय पर शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page