नीमचक बथानी में दीदी अधिकार केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी कानूनी और सामाजिक समस्याओं में मदद

0
IMG-20261125-WA0005
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 नवम्बर 2026,


नीमचक बथानी (गयाजी)। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहयोग देने के उद्देश्य से बुधवार, 25 नवंबर 2026 को गयाजी जिले के नीमचक बथानी प्रखंड में दीदी अधिकार केंद्र का शुभारंभ किया गया। बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के अंतर्गत सामुदायिक संगठनों के माध्यम से इस केंद्र का संचालन किया जाएगा।

केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट और प्रखंड परियोजना प्रबंधक किसलय कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने कहा कि जीविका महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग के लिए खोले जा रहे हैं। यहां महिलाएं अपनी समस्याएं अपने बीच की प्रशिक्षित जीविका दीदियों के समक्ष रख सकेंगी।

घरेलू हिंसा और सामाजिक कुरीतियों से जुड़े मामलों में मिलेगी सहायता

केंद्र के माध्यम से घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, दहेज प्रथा, उत्पीड़न और अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े मामलों में महिलाओं को उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना तथा उन्हें सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। दीदी अधिकार केंद्र को महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page