सीयूएसबी की तीन छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों में मिला रोजगार

0
IMG-20260601-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 जून 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की तीन छात्राओं ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग और मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग की छात्राओं के चयन से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

दो छात्राओं का सामाजिक क्षेत्र की संस्थाओं में चयन

सीयूएसबी के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के एम.एस.डब्ल्यू. अंतिम वर्ष की छात्रा बिरल राज का चयन बिहार डेवलपमेंट कलेक्टिव (बीडीसी इम्पैक्ट फाउंडेशन) में प्रोग्राम एसोसिएट पद पर हुआ है। वहीं विभाग की छात्रा नंदनी कुमारी का चयन देश की प्रतिष्ठित संस्था अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग की छात्रा को भी मिली सफलता

मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग की अंतिम वर्ष की छात्रा दीक्षा झा का चयन भी अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन में एसोसिएट रिसर्च पर्सन पद के लिए किया गया है। उनकी इस उपलब्धि को विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया गया है।

शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय

जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि चयनित छात्राओं ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

विभागीय शिक्षकों और कुलपति ने दी बधाई

छात्राओं की सफलता पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनके अलावे समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. समापिका महापात्रा सहित विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने भी दीक्षा झा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page