सीयूएसबी के 17वें स्थापना दिवस पर जनसंचार छात्रों की वृत्तचित्र बनी आकर्षण का केंद्र

0
IMG-20260228-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 फरवरी 2026,

गयाजी; दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कुलपति कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में अपना 17वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद रहे।

जनसंचार विभाग की वृत्तचित्र ने खींचा सभी का ध्यान

समारोह का मुख्य आकर्षण जनसंचार एवं माध्यम विभाग के छात्रों द्वारा तैयार की गई विशेष वृत्तचित्र रही। इस चलचित्र में विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की 17 वर्षों की यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वृत्तचित्र में शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई गई। चलचित्र के समापन पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

शिक्षकों ने सराही छात्रों की रचनात्मकता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनसंचार एवं माध्यम विभाग के अध्यक्ष प्रो. के. शिव शंकर के साथ प्रो. आतिश पराशर, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अनिंद्य देब, डॉ. नेहा सूर्यवंशी एवं डॉ. अनुज कुमार सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों ने सामूहिक कार्य और रचनात्मक सोच के माध्यम से विभाग का नाम रोशन किया है तथा भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समाचार कक्ष के नमूना प्रारूप और वृत्तचित्र प्रदर्शनी रही आकर्षण

जनसंपर्क पदाधिकारी मो0 मुद्दसिर आलम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जनसंचार विभाग के छात्रों ने एक आकर्षक प्रदर्शनी कक्ष भी लगाया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने समाचार कक्ष का एक नमूना प्रारूप तैयार कर यह दिखाया कि एक समाचार कक्ष किस प्रकार कार्य करता है।

छायांकन यंत्र, समाचार वाचन मेज तथा प्रकाश व्यवस्था को विस्तार से समझाया गया। साथ ही छात्रों द्वारा निर्मित अन्य वृत्तचित्र चलचित्रों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों और छात्रों ने सराहा तथा छायांकन यंत्र के सामने अपने अनुभव भी साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page