कप्तान स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सीयूएसबी में प्रार्थना और हवन

0
IMG-20261005-WA0006
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 अक्टूबर 2026

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी), गयाजी के आवासीय परिसर स्थित कामेश्वरनाथ मंदिर में कप्तान स्मित मच्छार के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सामूहिक प्रार्थना एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक अपने परिवारों के साथ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कप्तान स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित की गईं और उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने कर्तव्य पथ पर लौटने की मंगलकामना की गई।

साहस और कर्तव्यनिष्ठा को किया नमन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने कप्तान स्मित मच्छार के असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य और विषम परिस्थितियों में प्रदर्शित अदम्य साहस को नमन किया। उपस्थित लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने कर्तव्य पर लौटने की कामना की।

संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है सीयूएसबी

सामूहिक प्रार्थना में शिक्षकों, उनके परिवारजनों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि संकट की इस घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय परिवार कप्तान स्मित मच्छार और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सकारात्मक ऊर्जा और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का समापन कप्तान स्मित मच्छार के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ तथा जल्द स्वस्थ होकर अपने कर्तव्य पथ पर लौटने की सामूहिक मंगलकामना के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page