रोमांचक मुकाबले में सीयूएसबी ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय को 33-32 से हराया

0
IMG-20261121-WA0003
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 नवम्बर 2026,


गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय को 33-32 से पराजित कर दिया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच आखिरी क्षण तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस जीत के साथ सीयूएसबी की टीम ने प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।

आखिरी क्षण तक चला रोमांचक मुकाबला

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीयूएसबी और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। सीयूएसबी के खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति के साथ मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया। अंतिम क्षणों तक चले संघर्ष में खिलाड़ियों ने धैर्य, तालमेल और टीम भावना का परिचय देते हुए एक अंक के अंतर से जीत हासिल की।

कुलपति ने टीम को दी बधाई

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में टीम मैनेजर डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह (सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा) और कोच शशि भूषण के मार्गदर्शन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।

कुलपति प्रो. सिंह ने पूरी कबड्डी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिबद्धता, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page