सीयूएसबी के ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ के तहत टेपा फतेहपुर में करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20260329-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 मार्च 2026,

गयाजी; दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टेपा फतेहपुर में करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना और सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

डॉ. इंद्रजीत कुमार ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांख्यिकी विभाग के डॉ. इंद्रजीत कुमार शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

दशरथ मांझी के उदाहरण से दी प्रेरणा

डॉ. इंद्रजीत कुमार ने अपने संबोधन में बिहार के महान व्यक्तित्व दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए बताया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और साहस से कोई भी व्यक्ति असंभव को संभव बना सकता है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उच्च शिक्षा और पाठ्यक्रमों की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सीयूएसबी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही सांख्यिकी और डेटा साइंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएं हैं, जैसे डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अनुसंधान और वित्तीय सेवाएं।

अन्य कोर्सों पर भी दी गई जानकारी

डॉ. कुमार ने कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विधि, फार्मेसी और बी.एड. जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, जिससे छात्रों को अपने भविष्य के विकल्प चुनने में मदद मिल सके।

विद्यालय परिवार का रहा सहयोग

यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमिता कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें शिक्षक आशुतोष कुमार, नोडल शिक्षक मो. सनाउल्लाह अंसारी, सत्यम कुमार, कविता कुमारी, संगीता कुमारी एवं राधा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page