सीयूएसबी के 60 से अधिक विद्यार्थी बने सहायक प्राध्यापक, विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

0
IMG-20260804-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 अगस्त 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों में संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक पद के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

कुलपति ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाई

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित विद्यार्थी बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्व विभाग का शानदार प्रदर्शन

विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्व विभाग के 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें शोधार्थी शुभेन्दु, दिव्या कुमारी, अमृत राज, विश्वरंजन, अनीषा कौर तथा पूर्ववर्ती छात्र अंकिता शिल्पी, कर्निका कनक, मणिकांत, कीर्तिमा सिंह और रिया सिंह शामिल हैं।

राजनीतिक अध्ययन विभाग के 12 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

राजनीतिक अध्ययन विभाग के 12 विद्यार्थियों ने सहायक प्राध्यापक पद के लिए सफलता प्राप्त की। इनमें हेमन्त दुबे, रामकृष्ण त्रिपाठी, रवि रंजन, मनोज कुमार, कौशिकी परिहार, अरहम अब्दाल, वर्षा भारद्वाज, शिवम कुमार, सारिका सिंह, गिरिधर कुमार, रिंकी और रेशम राज शामिल हैं।

समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग से रिकॉर्ड 18 चयन

समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के रिकॉर्ड 18 शोधार्थियों का चयन हुआ है। इनमें डॉ. संजय कुमार वर्मा, डॉ. अर्शी खानम, डॉ. नज़मी परवीन, डॉ. विजेता, डॉ. शुभम तिवारी, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार वर्मा, वेदिका नंदन, अंशुमाली मिश्रा, श्रेया भारती, निभा कुमारी, आस्था भारती, अनन्या कुमारी, अभिनव भारती, मनीषा चौरसिया, लोकेश प्रसाद तथा आदित्य आनंद शामिल हैं।

आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग के 18 विद्यार्थियों को सफलता

आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग के भी 18 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें प्रिंस कुमार, निकिता कुमारी, स्नेहा, अंकित राज, प्रीतम कुमार, फ्रेया सिमरन, राहुल कुमार, अनुप्रिया, आलोक कुमार, सुमित कुमार झा, डॉ. रिंकी कुमारी, अभिषेक कुमार चौबे, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, निधि, ऋचा वर्मा, ए. सुंदरम तथा रोशनी कुमारी शामिल हैं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि सीयूएसबी में अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं शोध का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page