खिजरसराय बुनियादी केंद्र में सीएससी की शुरुआत, ग्रामीणों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की डिजिटल सेवाएं

0
IMG-20260312-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 मार्च 2026,

गयाजी; बिहार सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 101 अनुमंडलों में csc के माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की डिजिटल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है इसी क्रम में नीमचक बथानी अनुमंडल के मुख्यालय खिजरसराय बुनियादी केंद्र में गुरुवार दिनांक 12 मार्च 2026 को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला को-ऑर्डिनेटर मणिकांत कुमार ने फीता काटकर किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीएससी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब एक ही स्थान पर बिहार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा उनका लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी सेवाएं और अन्य कई डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सीएससी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजहरुद्दीन, अक्षय राज सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page