गयाजी में ठंड का कहर जारी, कक्षा 8 तक के स्कूलों पर 10 जनवरी तक रोक

0
1767896955699.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 जनवरी 2026,

गयाजी; जिले में लगातार ठंड और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। विशेषकर सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है।

जिला दण्डाधिकारी, गयाजी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता–2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों (मध्य विद्यालय, प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों सहित), निजी विद्यालयों और निजी कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 10 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी गई है। हालांकि कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए आंशिक छूट दी गई है। इन कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक, पर्याप्त सावधानी बरतते हुए किया जाएगा।

वहीं, सरकारी आवासीय विद्यालयों, साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु संचालित विशेष कक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 09 जनवरी 2026 से प्रभावी होकर 10 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page