गयाजी में पत्रकार सम्मेलन सह कार्यशाला आयोजित

0
IMG_20250915_161324.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी |गयाजी |15 सितंबर 2025


भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) की बिहार राज्य इकाई द्वारा ज्ञान की धरती गयाजी में सोमवार को एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मानपुर स्थित सुखदेव क्लार्क इन होटल में संपन्न हुई। कार्यशाला का मुख्य विषय था – “निर्वाचन में मीडिया की भूमिका”।
इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती राज्यों से भी बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। इसमें परंपरागत मीडिया के साथ सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार भी शामिल रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि BSPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सह बिहार राज्य प्रभारी चंदन मिश्रा तथा संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन उपस्थित रहे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि आज का दौर मीडिया के लिए चुनौतीपूर्ण है। सोशल मीडिया के विस्तार ने पत्रकारिता को पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ और व्यापक बनाया है। लेकिन साथ ही पत्रकारों की जिम्मेदारी भी कई गुना बढ़ गई है।
कार्यशाला में पत्रकारों ने भी खुलकर अपने विचार रखे और चुनावी प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page