बोधगया में DISHA समिति की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने की अध्यक्षता

0
IMG-20260116-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 जनवरी 2026,

गयाजी; आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को गयाजी जिले के वेलकम होटल, आईटीसी, बोधगया (कन्वेंशन सेंटर) में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” (DISHA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार एवं DISHA समिति के सह-अध्यक्ष जीतन राम मांझी जी ने की।

बैठक में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार, उप विकास आयुक्त, सहित जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

DISHA समिति की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें ग्रामीण विकास योजनाएं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल रहीं। बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान बोधगया थाना द्वारा स्थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। DISHA समिति की यह बैठक जिले में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं की प्रभावी निगरानी की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page