भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मनीष कश्यप ने बांकीपुर उपचुनाव में दिया जीत का फोर एन फार्मूला
भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार प्रसार संबंधित दायित्व मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा की प्रचंड जीत होने का दावा करते हुए जीत का फोर एन फार्मूला दिया और कहा कि इस फार्मूले के दम पर भाजपा पीके का जमानत जब्त करने में सफल रहेगी।
मनीष ने फार्मूले पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं जो देश में विकासपरक राजनीति के साथ भारत को २०४७ तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर कार्यरत है। बांकीपुर की जनता यह जानती है कि उनको दिया हुआ एक एक वोट भारत राष्ट्र को मजबूत करते हुए इसे विश्वगुरु बनाने की राह पर अग्रसर रहेगा।
मनीष ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बांकीपुर विधानसभा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का परंपरागत क्षेत्र है जहाँ से वो 2006 से भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसके पूर्व में भी यह विधानसभा 1995 से ही उनके पिताजी स्वर्गीय श्री नवीन किशोर सिन्हा जी को आशीर्वाद देकर उन्हें विधायक बनाती थी। आज जब बांकीपुर का लोकप्रिय विधायक विश्व की सबसे पड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन कर पद को सुशोभित कर रहा है, ऐसे में बांकीपुर की समस्त जनता गौरवान्वित महसूस कर रही है और इसीलिए, इसबार भाजपा वहाँ से रिकॉर्डतोड़ अंतर से जीत प्राप्त करेगी।
मनीष ने बिहार के अभूतपूर्व लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का हवाल देते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में श्री नितिन नबीन जी के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बदौलत आज बिहार के सबसे अच्छे विधानसभाओं में शुमार है। अटल और जेपी गंगा पथ से बांकीपुर का संपर्क, मंदिरी नाले पर बेहतरीन सड़क, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना का सही क्रियान्वयन, कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार, पीएमसीएच को ऐसा का सबसे बड़ा अस्पताल बनाना, इत्यादि विकास के कार्यों के कारण बांकीपुर की जनता सिर्फ और सिर्फ एनडीए उम्मीदवार के रूप में भाजपा उम्मीदवार को जिताने का संकल्प ले चुकी है।
मनीष ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी ने अपने मंडल अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए यह उदाहरण दिया है कि हमारे यहाँ कार्यकर्ता किसी भी पद के लिए दावेदार होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषणों में यह उल्लेख करते हैं कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ एक चाय वाला कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक साधारण कार्यकर्ता को बिहार विधानसभा का सदस्य बनाने का संकल्प लिया है और बांकीपुर की जनता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए नीरज को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाएगी।
मनीष ने अपने प्रवास की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भाजपा की सोशल मीडिया टीम इस फोर एन फार्मूले के साथ बांकीपुर उपचुनाव में एतिहासिक जीत के साथ पूरे देश में एक मजबूत संदेश देगी कि हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी के विजन के अनुसार भाजपा अगले पचास वर्षों तक देश की शासन व्यवस्था चलाएगी जिससे प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 का स्वप्न साकार हो सके।
