अतरी विधायक पर चुनावी हिंसा का आरोप, हम पार्टी के कार्यकर्ता घायल

0
1762786294429.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 नवंबर 2025,

गयाजी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच अतरी विधानसभा क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। निवर्तमान विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव पर हम पार्टी के समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, घटना नीमचक बथानी प्रखंड के ढकनी गांव के पास की है। हम पार्टी के कार्यकर्ता श्रवण मांझी और धीरज शर्मा चुनाव प्रचार से लौट रहे थे, तभी विधायक अजय यादव ने कथित रूप से अपने समर्थकों के साथ मिलकर दोनों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया।

हमले में घायल दोनों कार्यकर्ताओं को पहले खिजरसराय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गया रेफर किया गया है। वही इस घटना की खबर सुनते ही रोमित कुमार तुरंत खिजरसराय पहुंच घायलों का हाल जाना ।

“यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव से पहले ही आरजेडी की ओर से जंगलराज जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं। जनता भय और हिंसा नहीं, बदलाव चाहती है। इस बार जनता अपने वोट से इसका जवाब देगी।”

रोमित कुमार, हम प्रत्याशी अतरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वहीं नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।

“ घटना की जानकारी मिली है तथा मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

सुरेंद्र कुमार सिंह, sdpo नीमचक बथानी

इस घटना ने चुनावी माहौल में तनाव बढ़ा दिया है। हालांकि प्रशासन स्थिति पर अपनी नजर बनाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page