गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फरार अभियुक्त मुनारिक यादव के घर की कुर्की

0
Share with

गयाजी। अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत गया पुलिस ने मंगलवार (19 अगस्त 2025) को बड़ी कार्रवाई की। बहेरा थाना पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त मुनारिक यादव पिता मेघन यादव, निवासी मोहनडीह, थाना बहेरा, जिला गया के घर की विधिवत कुर्की की।

मामला क्या है?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बहेरा थाना कांड संख्या 114/24, दिनांक 24.10.2024 से संबंधित है। अभियुक्त पर धारा 126(2)/115(2)/118(1)/190/191(2)/74/351(2)&(3) BNS के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साफ चेतावनी दी—
“गया पुलिस है तैयार, अपराधी करें आत्मसमर्पण, नहीं तो होगी कुर्की और होंगे गिरफ्तार।”

अभियान जारी रहेगा

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिन आरोपियों ने अब तक आत्मसमर्पण नहीं किया है, उनके खिलाफ लगातार छापेमारी और कुर्की-ज़ब्ती की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page