गयाजी के एसएसपी ने किया बेलागंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

0
IMG-20260418-WA0009.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 अप्रैल 2026,

गयाजी; शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार के द्वारा बेलागंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर में ही सबसे पहले पुलिसकर्मियों के द्वारा एसएसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्र की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई और उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही थाना में उपलब्ध उपकरणों, संसाधनों और अभिलेखों का निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए और अनुसंधान की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए। उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही आम नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस वार्षिक निरीक्षण के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध न्याय व्यवस्था ही उनकी प्राथमिकता है, जिससे आम जनता का विश्वास और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page