अभाविप दक्षिण बिहार का 67वां अधिवेशन: युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सड़कों पर उतरी छात्र शक्ति

0
Screenshot_2025_1231_094842.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 दिसंबर 2025,

गयाजी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार का 67वां अधिवेशन तीन दिनों के गहन मंथन, विमर्श और चिंतन के बाद मंगलवार को एक भव्य शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। गया कॉलेज परिसर से निकली यह विशाल यात्रा राष्ट्र निर्माण के संकल्प से ओत-प्रोत युवाओं की एक अद्भुत मिसाल बन गई।

शोभा यात्रा की शुरुआत भगवाध्वज थामे घुड़सवारों की अग्रिम टुकड़ी से हुई, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बनी रही। राष्ट्रीय धुन पर बजते बैंड की गूंज ने युवा शक्ति का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राएं माथे पर भगवा पगड़ी, हाथों में भगवाध्वज, और मन में राष्ट्र सेवा व राष्ट्र प्रेम की भावना लिए आगे बढ़ते रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “छात्र शक्ति – राष्ट्र शक्ति”, “विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद” जैसे ऊर्जावान नारों से गयाजी की सड़कें गुंजायमान रहीं। यात्रा गयाजी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी, जहां आम नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण के लिए निकले इन युवा कर्णधारों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र भक्ति से सराबोर दिखाई दिया। शोभा यात्रा में शामिल मातृ शक्ति बहनें भी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ती रहीं, जो समाज में बराबरी और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त संदेश देती दिखीं।

अभाविप के इस अधिवेशन ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब युवा शक्ति संगठित होकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प ले, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य होता है। गयाजी की इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा ने शहर के लोगों के मन में नई ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रज्वलित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page