गया कॉलेज में हरिशंकर परसाई के व्यंग्य नाटक ‘इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर’ का मंचन

0
IMG-20261125-WA0003
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 नवम्बर 2026,


गयाजी। गया कॉलेज के कला भारती के कलाकारों ने कॉलेज के सी.वी. रमन सभागार में प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की चर्चित रचना ‘इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर’ का सफल मंचन किया। नाटक का निर्देशन डॉ. पंकज भारती ने किया। मंचन के दौरान कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली और कई बार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया गया।

परसाई की यह रचना पुलिस व्यवस्था और सरकारी तंत्र की खामियों पर तीखा व्यंग्य करती है। कहानी में इंस्पेक्टर मातादीन को चाँद पर भेजा जाता है, जहां वह भारतीय पुलिस की कार्यशैली लागू करता है। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि जांच के नाम पर किस तरह निर्दोष व्यक्ति को फंसाया जा सकता है और सच्चाई दब जाती है। यह प्रस्तुति कानून के रखवालों की जवाबदेही और ईमानदारी की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

कलाकारों ने निभाईं विभिन्न भूमिकाएं

नाटक में मोहम्मद जाहिद ने इंस्पेक्टर मातादीन की मुख्य भूमिका निभाई। वहीं, मोहम्मद आफताब ने सूत्रधार, नंद किशोर ने विधायक, आकांक्षा कुमारी ने आईजी, दिव्या भारती ने एसआई तथा प्रभात कुमार और आलिया नाज ने हवलदार की भूमिका निभाई। शौर्य प्रभाष कुमार ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। प्रकाश एवं संगीत संयोजन की जिम्मेदारी शाम्भवी कुमारी ने संभाली।

कार्यक्रम में गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र सहित कई प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page