पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये जुर्माना

0
Screenshot_2026_1125_234156
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 नवम्बर 2026,


गयाजी। पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गया की विशेष अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश सह पॉक्सो, एडीजे-07 देव प्रिय कुमार की अदालत ने दोषी संजय कुमार गुप्ता को प्राकृतिक मृत्यु तक कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

गयाजी पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मामला कोंच थाना कांड संख्या 24/24 से संबंधित है। इस मामले में 12 जनवरी 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 354(A), 354(B) और 376(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 6, 8 और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले में दोषी संजय कुमार गुप्ता, पिता गुरु नारायण प्रसाद गुप्ता, निवासी कोंच डीह, थाना कोंच, जिला गयाजी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया गया। इसके बाद अदालत ने उसे प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

इस मामले का सफल संचालन एवं बहस सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक सह-पॉक्सो गया सुनील कुमार ने किया। गयाजी पुलिस ने इस फैसले को चार्जशीट और अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर हुई न्यायिक कार्रवाई के रूप में जारी किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page