गयाजी में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, नौआगड़ी मोहल्ले के घर से लाखों की विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_1031_220815
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 अक्टूबर 2026,

गयाजी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विष्णुपद थाना क्षेत्र के नौआगड़ी मोहल्ले से सामने आया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ट्रंक, बर्तनों और फ्रिज में छिपाकर रखी गई थी शराब

मिली जानकारी के अनुसार, शराब को घर के एक कमरे में बेहद तरीके से अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया था। पुलिस की तलाशी में कुछ शराब ट्रंक के अंदर, कुछ बर्तनों और अन्य घरेलू सामानों के बीच, जबकि कुछ बोतलें फ्रिज में रखी मिलीं। पुलिस ने सभी स्थानों से शराब बरामद कर जब्त कर लिया।

लाखों की शराब का हो रहा आकलन

फिलहाल पुलिस द्वारा बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा और बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इस कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नौआगड़ी मोहल्ले में हुई इस कार्रवाई ने शराब के अवैध भंडारण और कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े और कितने लोगों के नाम सामने आते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुपद थाना क्षेत्र के नौआगढ़ी से पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी कर 438 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में एक पुरुष और तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है ।

सरोज कुमार साह, नगर पुलिस उपाधीक्षक 1 , गयाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page