ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अतरी में महागठबंधन का प्रदर्शन, पीएम और गृह मंत्री का भी पुतला दहन

0
IMG-20261007-WA0006
Share with

आर्यावर्त वाणी | अतरी/ गयाजी | 07 अक्टूबर 2026

अतरी/गयाजी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को नीमचक बथानी अनुमंडल के अतरी प्रखंड में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अतरी अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के नेतृत्व में अतरी बाजार से अतरी प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली गई।

दोपहर करीब एक बजे रैली अतरी ब्लॉक गेट पर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़”, “मोदी सरकार होश में आओ”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” तथा “मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर वे अपनी मांगों को लगातार उठाते रहेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन जारी रखेंगे।

रैली में महागठबंधन से जुड़े कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें वीर सिंह, प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव तथा सीपीआई के राजदेव यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों पर स्पष्टता आवश्यक है।


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page