अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में गया कॉलेज ओवरऑल चैंपियन

0
Screenshot_2026_1002_150628
Share with

आर्यावर्त वाणी | गया | 02 अक्टूबर 2026

गयाजी: मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में गया कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन केएलएस कॉलेज (कन्हाई लाल साहू महाविद्यालय), नवादा में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के 10 महाविद्यालयों की पुरुष एवं महिला टीमों ने हिस्सा लिया।

पुरुष एवं महिला टीम ने मिलकर अर्जित किए 21 अंक

गया कॉलेज की पुरुष एवं महिला टीम ने संयुक्त रूप से कुल 21 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में गया कॉलेज की टीम ने 9 अंक प्राप्त कर संयुक्त उपविजेता का स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में गया कॉलेज की ओर से अभिजीत कुमार, प्रकाश कुमार, अनिकेत कुमार एवं मो. मोजामिन ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में अंकिता, समृद्धि, अक्षिता एवं वंदना ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम

महाविद्यालय की इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और टीम भावना का परिणाम बताया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए गया कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र, एथलेटिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद एवं पीटीआई अंजनी कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गया कॉलेज के खिलाड़ियों की इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल के क्षेत्र में एक बार फिर महाविद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है।

शतरंज की चाल चलते छात्र छात्राएं
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page