पितृपक्ष मेले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 मोबाइल, 34,500 रुपये और चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20261002-WA0010
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अक्टूबर 2026

गयाजी। पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ गयाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 44 चोरी के मोबाइल फोन, 34,500 रुपये नगद और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान बरामद किए हैं। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किए जाने की बात पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कही है।

छह मोबाइल के साथ पकड़े गए आरोपी से खुला गिरोह का सुराग

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को पप्पू दत्ता नामक व्यक्ति को छह चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके 8-9 साथी अलग-अलग स्थानों पर डेरा लेकर रहते हैं और पितृपक्ष मेले की भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के महंगे मोबाइल, रुपये और अन्य सामान पर हाथ साफ करते हैं।

इस जानकारी के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने चोरी एवं गुम हुए मोबाइल और सामान की बरामदगी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम, विष्णुपद थाना तथा अस्थायी पुलिस व्यवस्था को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

CCTV फुटेज और आसूचना के आधार पर कार्रवाई

निर्देश के बाद विष्णुपद थाना पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई तेज की। पुलिस के मुताबिक इसी कार्रवाई के दौरान चोरी के मोबाइल और अन्य सामान के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया।

आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल और नकदी बरामद

पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से अलग-अलग संख्या में मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। इनमें सचिन कुमार शर्मा के पास से 8 मोबाइल और 5,000 रुपये, प्रताप नोनिया के पास से 5 मोबाइल और 4,500 रुपये, करन नोनिया के पास से 7 मोबाइल और 3,000 रुपये, संजय साव के पास से 6 मोबाइल और 8,000 रुपये तथा संतोष नोनिया के पास से 5 मोबाइल और 2,500 रुपये बरामद किए गए।

इसके अलावा रौशन कुमार के पास से 4 मोबाइल और 3,500 रुपये तथा गणेश नोनिया के पास से 6 मोबाइल और 6,500 रुपये बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। विधि विरुद्ध बालकों के पास से भी मोबाइल और नकदी बरामद हुई।

मोबाइल के साथ हथौड़ी, प्लास, चाकू और सिम कार्ड भी बरामद

पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 44 मोबाइल फोन, 34,500 रुपये नगद, 4 हथौड़ी, 2 मोबाइल चार्जर, 1 चाकू, 4 एयरबड, 7 प्लास, 44 सिम कार्ड, 4 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 4 डेबिट कार्ड और 2 ATM कार्ड शामिल हैं।

विष्णुपद थाना में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बताया कि बरामद सामान के साथ पकड़े गए आरोपियों को विष्णुपद थाना भेजा गया है। मामले में विष्णुपद थाना द्वारा कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की यह कार्रवाई श्रद्धालुओं में विश्वास को भावना को और अधिक बल देगी।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page