‘एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव’ के संदेश के साथ सीयूएसबी में स्वच्छता अभियान

0
IMG-20261002-WA0007
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अक्टूबर 2026

गयाजी: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वैच्छिक श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित अभियान का संचालन कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा की उपस्थिति एवं एसएचएस-2026 के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में हुआ।

अभियान में प्रो. अतुल प्रताप सिंह, प्रो. प्रफुल्ल सिंह, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. विकल कुमार सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी और करीब 100 विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। विद्यार्थियों यशस्विनी, बालभीम, धीरज एक्का, मनीष, हर्षित और सोनू सहित अन्य छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ घर, विश्वविद्यालय और आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ की भावना के तहत विश्वविद्यालय परिवार का सामूहिक प्रयास स्थानीय समुदाय और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसके तहत सीयूएसबी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि अभियान में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। कुलपति ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page