गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

0
IMG-20260923-WA0009.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 सितंबर 2026

गयाजी: गया कॉलेज, गयाजी के शिक्षा शास्त्र विभाग में बुधवार को प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने किया। इसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों और महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी द्वारा विभाग परिसर में पौधरोपण के साथ हुई। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, संस्कार भी देते हैं

कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान देने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और नैतिक मूल्यों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता गया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने शिक्षा के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों के महत्व पर चर्चा की। डॉ. मार्कंडेय पांडे ने भी शिक्षक और शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों के साथ विचार साझा किए।

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक अमरेंद्र कुमार, डॉ. मोहम्मद सदरे आलम, निकहत परवीन और विदुषी कुमारी सहित शिक्षकेतर कर्मचारी संगीता राय, ताजवर नाज, मुजाहिद इमाम अहमद, अश्वनी कुमार, साबिर अली और विकास कुमार मौजूद रहे। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंच संचालन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों अखिल कुमार, प्रिया बाला, अंकित कुमार, अपूर्वा, राजलक्ष्मी और सिंपी कुमारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा।

ऋषभ बने मिस्टर फ्रेशर, हर्षिता को मिला मिसेज फ्रेशर का खिताब

कार्यक्रम के अंत में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में ऋषभ कुमार को मिस्टर फ्रेशर और हर्षिता राज को मिसेज फ्रेशर चुना गया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर.एन. प्रदर्शनी ने किया। कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page