ASI से SI पद पर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर लगा स्टार, नई जिम्मेदारी के लिए दी गई शुभकामनाएं

0
IMG-20260923-WA0009.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 सितंबर 2026

गयाजी: जिला पुलिस में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को मंगलवार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गयाजी और पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), गयाजी ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

निष्ठा और अनुशासन के साथ कर्तव्य निभाने का संदेश

पुलिस अधिकारियों ने पदोन्नत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जवाबदेही के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने पर जोर

इस अवसर पर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों से अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने, आम लोगों के प्रति संवेदनशील रहने और पुलिसिंग की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई। अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी को कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page