मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैरा एथलीट सोमन राणा और झंडू कुमार को किया सम्मानित, 45 लाख की सम्मान राशि प्रदान

0
1788023885790.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 29 अगस्त 2026

पटना: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले बिहार के पैरा एथलीट खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान राशि के चेक प्रदान किए। सोमन राणा को पुरुष F57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतने पर 30 लाख रुपये, जबकि झंडू कुमार को पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने पर 15 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई।

सोमन राणा ने जीता स्वर्ण, झंडू कुमार ने हासिल किया कांस्य

पुरुष F57 शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सोमन राणा ने देश के साथ-साथ बिहार का नाम भी गौरवान्वित किया। वहीं झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों को कुल 45 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गौरव

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सोमन राणा और झंडू कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि बिहार को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को सम्मानित करना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और आवश्यक प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page