हर घर तिरंगा अभियान के तहत वजीरगंज और टिकारी में जागरूकता कार्यक्रम, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

0
IMG-20260812-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 अगस्त 2026,

गयाजी: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को गयाजी जिले के वजीरगंज और टिकारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रमों का आयोजन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

वजीरगंज में विधायक और अधिकारियों ने किया जागरूक

वजीरगंज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में वजीरगंज विधायक, बीडीओ, सीओ सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा आम नागरिक शामिल हुए।

इस दौरान लोगों को तिरंगे के सम्मान के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

टिकारी में भी दिखा उत्साह

वहीं टिकारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में टिकारी के अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और देशहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे 9 से 17 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व्यक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page