तिरंगा यात्रा को लेकर गयाजी शहर में बदली यातायात व्यवस्था, 3 घंटे कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री

0
image_search_1786467250198.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अगस्त 2026,

गयाजी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली घर-घर तिरंगा वितरण यात्रा एवं मानव श्रृंखला को लेकर गयाजी शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। समाहरणालय परिसर से गांधी मैदान तक आयोजित कार्यक्रम में करीब 5,000 वरीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

कार्यक्रम को देखते हुए 12 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों पर लागू होगी।

इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

– पीरमंसूर चौक से गेवाल बिगहा मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– जिला स्कूल से काशीनाथ मोड़ एवं गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
– गांधी मैदान के 7 नंबर गेट/चर्च के पीछे से गांधी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– गेवाल बिगहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
– काशीनाथ मोड़ एवं एपीआर मोड़ से गांधी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– दिघ्घी तालाब से समाहरणालय की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

इन वैकल्पिक मार्गों का कर सकते है इस्तेमाल

यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का परिचालन कराया जाएगा।

🔹रेलवे स्टेशन से सिकरिया मोड़: रेलवे स्टेशन से सिकरिया मोड़ जाने वाले वाहनों को करीमगंज एवं मिर्जा गालिब मार्ग होते हुए सिकरिया मोड़ की ओर भेजा जाएगा।

🔹गांधी मैदान से समाहरणालय: गांधी मैदान से समाहरणालय की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन सड़क की दक्षिणी लेन से पूर्व की तरह जारी रहेगा।

🔹पीरमंसूर चौक से आने वाले वाहन: इन वाहनों को कोयरीबाड़ी, नादरा गंज, दिघ्घी तालाब मोड़, हरिदास सेमिनरी एवं गेवाल बिगहा होते हुए परिचालित किया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने आम नागरिकों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें। लोगों से कहा गया है कि अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं और आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

प्रशासन ने लोगों से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि तिरंगा यात्रा एवं मानव श्रृंखला का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page